CV Ananda Bose News : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस मुर्शिदाबाद से वापस लौटते ही बिमार पड़ गए। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बंगाल के कमांड अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी राज्यपाल का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गईं।
अस्पताल में भर्ती हुए राज्यपाल
राज्यपाल से मुलाकात के बाद ममता बैनर्जी ने कहा कि “मैं राज्यपाल से मिलने गई थी। उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
#NewsUpdate | “राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तबीयत ठीक नहीं है”
➡️ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा@MamataOfficial #MamtaBanerjee #bengal #LatestNews #LatestUpdates #BreakingNews #Trending #Congress #jtv #jantantratv pic.twitter.com/0HDVe9LKAy
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 21, 2025
मालदा दौरे पर गए थे राज्यपाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस 18 अप्रेल को हिंसा प्रभावित इलाके मालदा पहुंचे थे। उन्होंने यहां के बैष्णबनगर के राहत शिविरों में मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित लोगों मुलाकात की थी। यहां पहुंचकर उन्होंने पीडितों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पीडितों की मांग केंद्र सरकार और राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे। वक्फ संसोधन बिल को लेकर बंगाल काफी समय से हिंसा की आग में जल रहा है।”
“बेहद शर्मनाक घटना” – सी. वी. आनंद
राज्यपाल ने आगे कहा कि “बंगाल में जो कुछ हुआ वह बेहद शर्मनाक घटना है। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। किसी भी तरह की हिंसा को बंगाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंसा को खत्म करने के लिए हमें मिलकर कोई ना कोई रास्ता खोलना ही पड़गा।”
मुर्शिदाबाद हिंसा में तीन लोगों की गई जान
वक्फ कानून को लेकर पूरे देश में विरोध चल रहा है। विपक्ष और कुछ लोगों कानून को संविधान और मुसलमानों के लिए खतरा बता रहे हैं। वहीं भाजपा लोगों को वक्फ कानून के फायदें गिनाने में जुटी हुई है। वक्फ कानून का विरोध तो पूरे देश में देखने को मिला लेकिन हिंसा की आग में सबसे ज्यादा बंगाल जल रहा है। यहां 11 अप्रेल को मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ, वह पूरे देश के सामने था। यहां हिंसा के दौरान 3 मासूम लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 276 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।