गर्मी की मार के बीच बढ़ा बिजली का बिल, जून से बढ़ से आएगा बिल
आजकल भले ही मौसम के बदलाव की वजह उतनी गर्मी की मार नहीं है, लेकिन यूपी में कई जगहों से बिजली कटौती की शिकायत सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों को गुस्सा भड़क गया है। आए दिन कभी किसी जिले से तो कभी किसी गांव से बिजली कटौती को लेकर मामला सामने आ रहा है।
वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने में बड़ा झटका लगने वाला है। UPPCL ने 10% ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) शुल्क लागू किया है, जिसकी वसूली जून के बिजली बिल में की जाएगी। इसका मतलब है कि 100 रुपये के बिल पर उपभोक्ताओं को 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। विधुत उपभोक्ता परिषद ने इस फैसले का विरोध किया है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का कहना है कि जब UPPCL पर उपभोक्ताओं का करोड़ों रुपये बकाया है, तब बिना भुगतान किए बिजली बिल बढ़ाना गलत है।

हालांकि ऐसे समय में बिजली दरों में बढ़ोतरी का फैसला आया है, जब प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली कटौती और आपूर्ति संबंधी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग के बीच उपभोक्ता पहले से ही बिजली संकट और अनियमित आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बिजली का यह बढ़ा हुआ दाम आगामी जून के बिल के साथ जुड़कर आएगा। यानी जून महीने में आप जो बिजली इस्तेमाल करेंगे, उसका बिल 10% अतिरिक्त शुल्क के साथ आपके हाथ में आएगा।