Ranveer Singh: रणवीर सिंह जल्द ही आदित्य धर के बिग बजट प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। उन्होंने खुद इस प्रोजेक्ट का ऐलान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है। इस नए प्रोजेक्ट में उनके साथ कई बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे।
Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने आने वाले बड़े प्रोजेक्ट का खुलासा कर दिया है। वह आदित्य धर की आने वाली बिग बजट फिल्म में नजर आएंगे। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को ये बड़ी खुशखबरी दी है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर सभी की ब्लैक एंड वाइट फोटो पोस्ट की है। सभी स्टार्स को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म का डायरेक्शन बॉलीवुड के बेस्ट डायरेक्टर्स में से एक आदित्य धर करेंगे। इससे पहले आदित्य धर बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। उरी: द सर्जिकल स्टाइक का निर्देशन भी आदित्य धर ने ही किया था। उन्होंने इस फिल्म से खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने काम के दम पर एक लग पहचान बनाई है।