Paris Olympics 2024: भारतीय बॉक्सर निशांत देव पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने से चूक गए हैं। बता दें कि निशांत देव का मुकाबला मेन्स बॉक्सिंग के 71 किलोवेट में मेक्सिको के मार्को वेरडे के साथ था। जहां उन्हें 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।
Paris Olympics 2024: भारतीय बॉक्सर निशांत देव का पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने के सपना टूट गया। बता दें कि निशांत देव का मुकाबला मेन्स बॉक्सिंग के 71 किलोवेट में मेक्सिको के मार्को वेरडे के साथ था। इस खेल में उन्हें 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से वह क्वार्टर फाइनल नहीं जीत पाए। अगर निशांत क्वार्टर फाइनल जीत जाते तो उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिलना तय था। पहले राउंड में निशांत ने बढ़त बना ली थी, लेकिन उसके बावजूद उन्हें बॉक्सिंग में हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत ने अभी तक दो ब्रॉन्ज मैडल हासिल किए है। ये दोनों ही मेडल मनु भाकर ने शूटिंग में जीते हैं।
बॉक्सर निशांत की हार के बाद फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। पहले राउंड में उन्होंने काफी अच्छा परफॉरमेंस दिया था। पांच में से चार जजों ने निशांत को बेहतर माना था। चारों जजों ने निशांत को पहले राउंड में 10-10 अंक दिए थे। दूसरे राउंड में भी निशांत से काफी अच्छा परफॉरमेंस दिया था। इस राउंड में मार्को वेरडे पर उन्होंने कई बड़े जैब हुक लगाए, लेकिन फिर भी जजों ने मैक्सिकन खिलाड़ी का पक्ष लिया। दूसरे राउंड में दो जजों ने निशांत के पक्ष में 10-10 अंक दिए। जबकि तीन जजों ने मैक्सिकन खिलाड़ी के पक्ष में फैसला सुनाया।
हालांकि निशांत देव तीसरे राउंड में पिछड़ गए। आखिरी राउंड में सभी जजों ने मेक्सिकन खिलाड़ी के पक्ष में फैसला सुनाया। तीसरे राउंड के खत्म होने की बाद निशांत देव काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे थे। उन्हें विश्वास था कि वही ये मुकाबला जीतने वाले हैं। लेकिन जो फैसला आया उसने निशांत के साथ सभी को हैरान कर दिया। निशांत 1-4 से क्वार्टरफाइनल मुकाबला हार गए।