Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा 16 जून को है। इस दिन गंगा जी में स्नान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में इस दिन पर स्नान मुहूर्त, विधि, मंत्र जानिए।
Ganga Dussehra 2024: 16 जून 2024 को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन मां गंगा को समर्पित किया जाता है। पौराणिक कथा की मानें तो इस दिन गंगा दशहरा पर गंगा जी में स्नान करने से आरोग्य, अमृत की प्राप्ति होती है। कथाओं की मानें तो गंगा दशहरा के दिन गंगा जी की पूजा करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते है गंगा दशहरा पर स्नान-दान का मुहूर्त और नियम।
गंगा दशहरा 2024 मुहूर्त
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 16 जून 2024 को प्रात: 02 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 17 जून 2024 को प्रात: 04 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी।
हस्त नक्षत्र प्रारम्भ- 15 जून 2024, सुबह 08:14
हस्त नक्षत्र समाप्त – 16 जून 2024, सुबह 11:13
व्यतीपात योग प्रारम्भ – 14 जून 2024, रात 07:08
व्यतीपात योग समाप्त – 15 जून 2024, रात 08:11
स्नान-दान – सुबह 04.03 – सुबह 04.43
गंगा दशहरा पर घर में कैसे पूजन
- गंगा दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान कर मंदिर में दीपक जलाएं।
- इस दौरान मां गंगा का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।
- गंगा पूजन में हर चीज को 10 की संख्या में रखें. जैसे 10 दीपक, 10 फूल, 10 पान के पत्ते, 10 फल और 10 प्रकार के नैवेद्य आदि मां को अर्पित करें।
- गंगाजल का छिड़काव अपने घर में करें और गंगा स्त्रोत का पाठ करें।
- देवी गंगा के निमित्त गंगा आरती करें और मन में उनका ध्यान करते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान अवश्य करें।