यूपी के बलिया के नगरा ब्लॉक में उस वक्त बवाल हो गया। जब मंगलवार रात एक निजी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे गोरखपुर सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन और भोजपुरी गायक व बिहार एमएलसी पवन सिंह के पहुंचे। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुर्सियां फेंकी जाने लगीं और भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस को लाठियां भाजनी पड़ी।
कार्यक्रम का आयोजन नगरा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अनिल सिंह और उद्यमी विनय सिंह के आवास पर किया गया था। यहां भोजपुरी गायन कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें रवि किशन और पवन सिंह सहित अन्य कलाकारों को प्रस्तुति देनी थी। दोनों के मंच पर पहुंचते ही भीड़ उत्साहित होकर शोर मचाने लगी और नियंत्रित व्यवस्था को तोड़ते हुए कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। भीड़ के बेकाबू होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां भांजी और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान वीआईपी एरिया में भी कुछ लोग घुस गए और टेंट व बैरिकेडिंग को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
भारी सुरक्षा बल तैनात
वहीं, कार्यक्रम स्थल के पास आम लोगों के लिए लगाए गए भोजन और नाश्ते के स्टॉल भी भीड़ की चपेट में आ गया और वहां भी तोड़फोड़ की। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था। एक दर्जन से अधिक थानों की पुलिस के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी फोर्स बुलाई गई थी, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर हो रहा है। वहीं, एक सचिन कुमार नाम के युवक ने बताया कि उसे नगरा थाना के चार पुलिसकर्मियों ने मारा है। पवन सिंह को देखने आए जनता पर भी लाठियां भांजी। वहीं, एक अन्य वीडियो में पवन सिंह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं कौन हूं, कहीं भी रहूं लेकिन मेरे मालिक आप ही लोग हैं।
पवन सिंह के पास आधा किलो सोना
वहीं, पवन सिंह के पास संपत्ति की बात करें तो एमएलसी प्रत्याशी के दौरान दिए गए लहफनामें के मुताबिक उनकी चल-अचल संपत्ति करीब 20 करोड़ रुपये की है। शपथ पत्र में पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े सभी कॉलम में पता नहीं (नॉट नोन) लिखा है। इसके अलावा पवन सिंह के पास लगभग आधा किलो सोने के आभूषण (कीमत 70 लाख) और एक हजार ग्राम चांदी के आभूषण (कीमत 28 हजार) है। अचल संपत्ति में 99 डिसमिल जमीन आरा में है, जिसकी मौजूदा समय में कीमत 11 लाख है। एक करोड़ मूल्य की गैर कृषि योग्य जमीन है। व्यवसायिक संपत्ति की कीमत 4.16 करोड़ और आवासीय भवन की कीमत 7.73 करोड़ है। यानी कुल 13 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनपर दो करोड़ 34 लाख की देनदारी है।