Shatrughan sinha Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में जहीर इकबाल संग शादी रचाई है। अब उनके शादी के 5 दिन बाद ही पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रश्मि सिंह|Shatrughan sinha Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी की है। शादी से पहले ये भी चर्चा थी कि पिता शत्रुघ्न सिन्हा उनके शादी से खुश नहीं है। अब एक बार फिर से यह चर्चा जोड़ पकड़ ली है। दरअसल, सोनाक्षी के शादी के 5 दिन बाद ही पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तबियत काफी खराब हो गई है। ऐसे में लोग कह रहे है कि वो इस शादी से खुश नहीं है। जिसके वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई है। अभी उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शत्रुघ्न सिन्हा की बिगड़ी तबियत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शत्रुघ्न सिन्हा की तबियत बिगड़ने की खबर सामने आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत को लेकर कहा जा रहा है कि अब वो बिल्कुल ठीक है। वो रूटीन चेकअप के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि शादी के वो शादी के कार्यक्रम के दौरान हुई भागदौड़ की वजह से काफी थक गए थे। इसलिए वो रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। वहीं उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पिता का हाल चाल लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंची थी।