नई दिल्ली: 14 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों की धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृष राशि
वृष राशि की बात करें तो इस राशि वालों की व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार आदि के कारण पारिवारिक तनाव मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के बारे में गणेश जी कहते हैं कि ये अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
कर्क राशि
गणेश जी के अनुसार, आज आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
गणेश जी कहते हैं कि आपकी व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों के निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
धनु राशि
घनु राशि वाले लोगों के संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मकर राशि
वहीं, मकर राशि की बात करें तो इसके राशि वालों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आपके उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।