रश्मि सिंह|Chaitra navratri day 5: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो चुकी है। आज नवरात्रि का 5वां दिन है, आज के दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाती है। स्कंद की माता होने के कारण मां को स्कंदमाता से बुलाया गया। माता स्कंदमाता की श्रद्धाभाव से पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है। साथ ही बुद्धि और चेतना भी बढ़ती है। ऐसे में आइए जानते है मां स्कंदमाता को कैसे प्रसन्न करें।
ऐसे करें देवी को प्रसन्ना
जानकारी के लिए बता दें कि आज मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जा रही है। देवी दुर्गा की 5वीं शक्ति को प्रसन्न करने के लिए उन्हें लाल चुनरी चढ़ाएं, केला का भोग लगाएं और आरती करें। साथ ही जरुरतमंद बच्चों और लोगों को केला या हलवा बांटें।
मां स्कंदमाता की पूजा के लाभ
वहीं देवी मां के इस स्वरुप के पूजा करने से आपको परम शांति और सुख का अनुभव होता है। मां की कृपा से बुद्धि में वृद्धि होती है और ज्ञान रुपी आशीर्वाद मिलता है। जीवन में आ रही सभी तरह की व्याधियों का भी अंत होता है। साधक मन को एकाग्र करने में सक्षम होता है और लक्ष्य पूरा कर पाता है।