Indian Delegation News : आज भारतीय डेलिगेशन की एक टीम आज, 23 मई को रूस के मॉस्को जाने वाली थी। समय रहते डेलिगेशन में शामिल सभी नेता विमान में सवार होकर मॉस्को के लिए निकल गए थे। तभी भारतीय डेलिगेशन के पहुंचने से पहले मॉस्को एअरपोर्ट पर ड्रोन हमला हो गया।
मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक
जानकारी के मुताबिक, यह हमला यूक्रेन ने किया था। इस हमले की वजह से भारतीय डेलिगेशन की टीम के विमान को हवा में चक्कर काटने पड़े। बता दें कि भारतीय डेलिगेशन कई देशों की यात्रा पर गया है। मॉस्को हवाई अड्डे के निकट ड्रोन हमले के कारण विमान उतर नहीं सका।
विमान हवा में लगाता रहा चक्कर
घटना के बाद घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को कुछ घंटों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। भारतीय डेलिगेशन को कुछ समय बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया। गौरतलब हो कि सांसद कनिमोझी डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे थे। पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय जागरूकता बढ़ाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के तौर पर रूस का दौरा कर रहा है।