IPL 2025 MS Dhoni : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे कामयाब टीमों में एक चेन्नई सुपर किंग्स इस बार आईपीएल के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। इस वजह से एम एस धोनी पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने इस सीजन में कैप्टन कूल को खूब ट्रोल किया है। लोगों का मानना है कि यह उनका आखिरी आईपीएल था, वह जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। लोगों को शांत कराने के लिए टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बयान दिया है।
MS धोनी ले सकते हैं संन्यास!
चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स के साथ होने वाला है। हालांकि दोनों टिमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स इस सीजन का अपना आखिरी मैच खेलने वाली है। लेकिन धोनी को देखने के लिए आज भी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। फैंस तो हर टीम के होते हैं, लेकिन के फैंस अपने थाला के लिए पागल हैं। जहां-जहां चेन्नई का मैच होता है, वहां का पूरा ग्राउंड सिर्फ एक रंग में नजर आता है, वो भी पीला। माही के फैंस सिर्फ उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। टीम हारे या जीते वह सिर्फ धोनी को खेलता देखना चाहते हैं।
सीजन का आखिरी मैच खेलेंगे धोनी
चेन्नई अपना आखिरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेलने जा रही है। इस मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सीएसके के कोच से धोनी के संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया। इस सवाल के जवाब पर कोच ने कहा कि “मुझे नहीं पता।” बता दें कि धोनी को इस साल 4 करोड़ में रिटेन किया गया था। उनका यह कॉन्ट्रेक्ट तीन साल का था। लेकिन धोनी कभी भी संन्यास ले सकते हैं। हालांकि उनके फैंस अभी इसके लिए तैयार नहीं है। फैंस को सिर्फ आईपीएल का इंतजार रहता है, ताकि वह अपने थाला को खेलते देख सकें।
सीजन में अच्छा नहीं खेली CSK
IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी चोट लगने के कारण बाहर हो गए। टीम के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ को भी चोट लगने का कारण सीजन से बाहर होना पड़ा, जिसके बाद सीएसके की कमान एमएस धोनी ने संभाली। 17 साल के आयुष म्हात्रे, 22 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस और 26 वर्षीय उर्विल पटेल जैसे युवा खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया था।
हेड कोच ने दी जानकारी
फ्लेमिंग ने कहा कि वह अनुभवी खिलाड़ियों के फैन हैं, लेकिन वह टीम में युवा प्लेयर्स को लाना चाहते हैं। यह सीजन चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन हमें जल्दी ही एहसास हो गया कि हम गति से पीछे हैं। इसलिए इन खिलाड़ियों को शामिल करने में सक्षम होना, निश्चित रूप से भविष्य के लिए सही है। हम एक बार फिर से टीम को वापस बना रहे हैं। अपने खेलनेके तरीके के दर्शन को फिर से विकसित कर रहे हैं।