नई दिल्ली: 21 जून 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों के शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। किसी दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृष राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आपके मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। धन, यश, कीर्ति और सम्मान मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की बात करें तो आज इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को गणेश जी की सलाह है कि ये लोग वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मंगल के परिवर्तन से वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धार्मिक कार्यो में मन लगाएं।
सिंह राशि
वहीं, सिंह राशि वालों की चल या अचल संपत्ति के लिए लोन की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गणेश जी कहते हैं कि आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति बनेगी।
वृश्चिक राशि
गणेश जी के अनुसार, आज इस राशि के लोगों की यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।
धनु राशि
अब बात धनु राशि वालों की करते हैं। इस राशि के जातक आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति बन सकती है। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
कुंभ राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आपके निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नौकरी की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन, यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी।