Iran-Israel Conflict News : मिडिल ईस्ट में इजरायल-ईरान के बीच तनाव जारी है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मध्यस्थता की बात की थी। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर इस सुझाव के लिए नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पुतिन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ” मैंने पुतिन से बात की, वह कह रहे थे कि मिडिल ईस्ट में सुलह करवाना चाहते हैं। मैंने कहा पहले अपना रूस-यूक्रेन का झगड़ा खत्म करो, फिर बाकी दुनिया की फिक्र करना।”
पुतिन पर भड़के ट्रंप
दरअसल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि “यह एक काफी संवेदनशील मामला है, लेकिन इसका समाधान संभव है। हमने ईरान, इजरायल और अमेरिका के प्रस्ताव को साझा किया है।” पुतिन का यह रुख रूस की मध्य पूर्व में कूटनीतिक मौजूदगी को बढ़ाने की रणनीति को दर्शाता है। लेकिन ट्रंप ने इसे सीधे तौर पर खारिज कर दिया। इसके साथ ही ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि “मौतों का आंकड़ा छिपाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एक इमारत गिरती है और आप कहते हैं कि कोई नहीं मरा, क्या यह सब सिर्फ एक मजाक चल रहा है।
पुतिन ने अपने बयान में कहा कि “दक्षिणी ईरान में बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 200 से अधिक रूस के कर्मचारी काम करते हैं। यह वही न्यूक्लियर पावर प्लांट है, जिसे रूस की रोसाटॉम ने बनाया था।”
रान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। हाल ही में इजरायल ने दावा किया कि उसने 50 फाइटर जेट्स से ईरान पर हमला कर दिया है। ईरान ने ड्रोन हमलों के जरिए जवाबी कार्रवाई की। इस बीच अमेरिका ने भी मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। जिसके बाद दोनों देशों के हालात युद्ध की कगार पर आकर खड़े हो गए हैं।




































