Rajsthan News : राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है अचानक एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से 4 स्कूली बच्चों की मौत हो गई जबकि मलबे में कई बच्चों के दबे होने की आशंका है। हादसे के समय स्कूल में 50 के करीब बच्चे मौजूद थे। जिसमें 17 बच्चों के घायल होने की भी आशंका है। ये स्कूल 8वीं कक्षा तक का है। ये घटना दांगी पुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव की है।हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचान कार्य शुरू किया। जेसीबी (JCB) से मलबा हटाय जा रहा है। कलेक्टर भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से एसपी अमित कुमार ने यह जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि पिपलोदी प्राथमिक विद्यालय, झालावाड़ की छत गिरने से 3-4 छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही झालावाड़ के कलेक्टर और एसपी अमित कुमार बुडानिया मौके के लिए रवाना हुए।
कैसे हुआ हादसा
ग्रामीणों ने बताया स्कूल की इमारात काफी पुरानी थी और काफी समय से जर्जर अवस्था में था। जिसके कारण ये हादसा हुआ। इमारत पुरानी होने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की गई। वहीं शुक्रवार सुबह स्कूल की छत अचानक से ढह गई। हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद थे।
शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल की छत गिरने की घटना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दुख जताया है। मंत्री ने जिला कलेक्टर से घटना की पूरी जानकारी ली और राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीड़ित बच्चों और परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने साफ कर दिया जांच में जो भी दोषी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।