नई दिल्ली: 26 जून 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातक आपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है, जबकि पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि
गणेश जी कहते हैं कि आपके आपको आज मित्र या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। लंबी यात्रा की योजना सफल हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों की आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कर्क राशि
गणेश जी के अनुसार, आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। ग्रहण योग प्रतिष्ठा को प्रभावित करेगा। धन व्यय होगा। सावधानी रखें। कुछ ऐसा हो सकता है, जो आपके हित में न हो।
सिंह राशि
सिंह राशि की बात करें तो इस राशि के लोग गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। सरकारी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
तुला राशि
गणेश जी कहते हैं कि इस राशि के लोगों के निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्थानांतरण की भी संभावना है।
वृश्चिक राशि
वहीं, वृश्चिक राशि के लोगों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
धनु राशि
गणेश जी के अनुसार, इस राशि के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों को आज गणेश जी की सलाह है कि आप वाणी पर संयम रखें। अमर्यादित भाषा का प्रयोग न करें। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज किसी रिश्तेदार या अधिकारी से कष्ट मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मीन राशि
मीन राशि की बात करें तो इस राशि के लोगों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।’