दिल्ली पुलिस ने दबोचा डी-कंपनी का मास्टरमाइंड हुजैफा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ‘डी कंपनी’ से जुड़े प्रमुख सदस्य हुजैफा को गिरफ्तार कर लिया है। हुजैफा मुंबई अंडरवर्ल्ड के कुख्यात नाम मुन्ना झिंगड़ा का करीबी सहयोगी माना जाता है। मुन्ना झिंगड़ा पाकिस्तान आईएसआई के साथ मिलकर काम करने वाले नेटवर्क का अहम हिस्सा है और फिलहाल कराची से ऑपरेट कर रहा है।

केंद्रीय एजेंसियां और स्थानीय पुलिस मिलकर मुंबई में मुन्ना झिंगड़ा गैंग के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। हुजैफा की गिरफ्तारी इसी बड़ी कार्रवाई की कड़ी में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरफ्तारी से अंडरवर्ल्ड और आतंकी नेटवर्क के बीच के संबंधों की महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। हुजैफा की गिरफ्तारी को उसी जांच का फॉलोअप माना जा रहा है।

जांच जेंसियां हुफैजा से पूछताछ कर उसके भारत में मौजूद तमाम आतंकी नेटवर्क, उसके संपर्कों और स्लीपर सेल्स की पहचान करने के साथ-साथ हुफैजा की संभावित साजिशों से जुड़ी अहम जानकारी जुटाने में लगी हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि हुफैजा मुन्ना झिंगाडा का करीबी था। देश को दहलाने के लिए मुन्ना झिंगाडा ने हुफैजा को टास्क दिया था। मुन्ना झिंगाड़ा पाकिस्तान के कराची में बैठकर पूरा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है। सूत्रों के अनुसार हुफैजा पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और भारत के बाहर से काम करने वाले संचालकों के बीच संचार और समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेह है।

Scroll to Top