लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में काकादेव कोचिंग मंडी के 16 सेंटर सील

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कानपुर जिला प्रशासन और कानपुर विकास प्राधिकरण भी एक्शन मोड में दिख रहा है. शहर में अवैध निर्माण और बिना फायर एनओसी के चल रहे कमर्शियल सेंटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. ​मंगलवार को केडीए की टीम पुलिस बल के साथ शहर के सबसे बड़े एजुकेशन हब काकादेव कोचिंग मंडी पहुंची, जिससे पूरी मंडी में हड़कंप मच गया. यहां केडीए की टीम ने कोचिंग सेंटरों की जांच करते हुए कई सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की है और धड़ाधड़ कई कोचिंग सेटरों को सील कर दिया है. बताया जा रहा है कि कई कोचिंग सेंटरों में कई तरह की गड़बड़ियां थी और सेफ्टी के रूल फॉलो नहीं किए जा रहे थे.

कानपुर काकादेव इलाके में चल रही कई फेमस कोचिंग सेंटरों को भी सील किया गया है. केडीए की टीम ने मौके पर ही बंद करवा दिया. इसके अलावा बिना मानकों के चल रहे कई अन्य बड़े संस्थानों पर भी ताले लटका दिए गए हैं. ​केडीए के आला अधिकारियों के मुताबिक, शहर में अवैध बेसमेंट, बिना स्वीकृत नक्शे के बने भवनों और फायर ब्रिगेड की एनओसी के बिना चल रहे प्रतिष्ठानों को बख्शा नहीं जाएगा और लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

​कानपुर में इस समय केडीए की चार अलग-अलग टीमें लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं. सोमवार की शाम में 16 कोचिंग सेंटरों को सील किया गया था. सोमवार देर शाम को यह कार्रवाई की गई थी. बताया जा रहा है कि इन संस्थानों में आग से बचाव के पूरे इंतजाम नहीं थे. जबकि कई संस्थानों में स्प्रिंकलर और फायर अलार्म जैसी चीजे भी नहीं लगी थी. कुछ कोचिंग संस्थानों का संचालन अवैध तरीके से बने बेसमेंटों में किया जा रहा था. जिससे छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवालियां निशान थे. इसके अलावा निकासी के लिए आपातकालीन गेट भी नहीं बने थे. जबकि मेन गेट भी बेहद संकरे थे. ऐसे में यहां ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है.

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में प्रशासन एक्शन मोड में दिख रहा है और कई कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है. क्योंकि इन संस्थानों में कई लापरवाहियां मिली हैं. जिसके बाद एक्शन लिया गया है. सोमवार को लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से 15 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें ज्यादातर छात्र थे.

Scroll to Top