आज 23 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का आठवां और अंतिम बड़ा मंगल है। हिंदू धर्म में बड़े मंगल को हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने का बेहद शुभ अवसर माना जाता है। इस दिन सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा और उपाय व्यक्ति के जीवन से संकटों को दूर कर सुख, समृद्धि और शांति का मार्ग खोल देते हैं।
सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल बेहद प्रिय है। आज के बड़े मंगल की शाम मंदिर जाएं और उन्हें चमेली के तेल में मिला सिंदूर अर्पित करें। पहले उनके चरणों में सिंदूर लगाएं और फिर पूरे विग्रह पर चढ़ाए। ऐसा करने से कुंडली के मंगल दोष शांत होते हैं।
पीपल के पत्तों पर राम नाम की माला
सुबह स्नान के बाद 11 अखंड पीपल के पत्ते तोड़े। उन्हें साफ पानी से धोकर चंदन या कुमकुम से हर पत्ते पर श्री राम लिखें। इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। इस उपाय को करने से धन से संबंधित परेशानियां दूर होती है और रुका हुआ पैसा वापस आने की संभावना बनती है।
बूंदी-बेसन लड्डू का भोग
हनुमान जी को बेसन के बूंदी-बेसन के लड्डू या बूंदी का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद इसे गरीबों और जरूरतमंदों में प्रसाद के रूप में बांट दें। साथ ही, बंदरों को केला और चना खिलाएं। इस उपाय को करने से मानसिक शांति और तनाव दूर होता है।
हनुमान चालीसा का पाठ करें
शाम के समय में घर या मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। पाठ के दौरान चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
लाल कपड़े का दान
हनुमान जी श्री राम की भक्ति में रहते हैं, इसलिए इस दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही, किसी जरूरतमंद को लाल वस्त्र, मसूर की दाल या तांबे के बर्तन दान करें। इस उपाय को करने से सेहत में सुधार होता है और घर में सुख-शांति का वास होता है।
आज के दिन ज्येष्ठ का आखिरी बड़ा मंगल है। इस दिन कुछ उपायों को करने से हनुमान जी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही, इस दिन विशेष रूप से गरीबों में जरूर दान करें।