मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। परिवार में अच्छा समय बिताएंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ: आज के दिन आपको कोई मनचाही वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ का योग है। मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य का ध्यान दें।
मिथुन: इस राशि के जातकों का मन आज अशांत और चंचल रह सकता है, बड़े निर्णय लेने से बचें। शारीरिक रूप से सुस्ती रहेगी, उर्जा की कमी महसूस करेंगे। धन का निवेश सोच-विचारकर करें, अनावश्यक खर्च से बचें।
कर्क: आज मां लक्ष्मी की कृपा इस राशि के जातकों पर बनी हुई है। उच्च अधिकारियों से सहयोग और लाभ प्राप्त कर सकेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। विदेश में स्थित स्नेहीजनों तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे।
सिंह: इस राशि के जातकों के मन में आज के दिन प्रसन्नता रहेगी और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। काम का दबाव रहेगा और दिन भर व्यस्त रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
जानें बाकी राशियों का हाल
कन्या: इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिल सकता है, अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। साहित्य-कला के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा, इन क्षेत्रों से जुड़े लोग लाभ पाएंगे। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
तुला: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें। मानहानि न हो, इसका ख्याल रखें। धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिक: आज के दिन आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मित्रों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साहित्य-कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए शुभ दिन।
धनु: आज के दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को आनंदित कर सकती है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। प्रवास आनंदप्रद रहेगा।
मकर: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक और कलात्मक विषयों में रुचि दिखाने के लिहाज से अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में तारीफ पा सकते हैं। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। परोपकार के काम करेंगे।
कुंभ: आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। माता अथवा किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज खान-पान में संयम रखें, स्वास्थ्य नरम रहेगा। सम्मान को ध्यान में रखते हुए काम करें।
मीन: इस राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। व्यापार में साझेदारों से लाभ होगा।