नई दिल्ली: हरियाणा कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, दिग्गज कांग्रेस नेता के पास 200 करोड़ की गुप्त विदेशी संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने हरियाणा कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई और उसके परिवार के खिलाफ छापेमारी की है।
आयकर विभाग ने हरियाणा कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई और उनके परिवार के खिलाफ छापेमारी की, जिसमें उनके पास 200 करोड़ की गुप्त विदेशी संपत्ति का खुलासा हुआ है।
CBDT से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कुलदीप बिश्नोई और उनके परिवार के खिलाफ आयकर विभाग ने हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह समूह उन लोगों द्वारा नियंत्रित है, जिनकी दशकों से पड़ोसी राज्य में महत्वपूर्ण राजनीतिक उपस्थिति रही है और दशकों से जिम्मेदार राजनीतिक पदों पर काबिज रहकर भारी मात्रा में धन अर्जित किया है।
उन्होंने कहा कि अब तक मिले सबूतों से अचल संपत्ति के लेन-देन में भारी मात्रा में ज्ञात स्रोत से अधिक की नकद लेनदेन उजागर हुई है। CBDT की तरफ से जारी बयान में किसी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे बिश्नोई से जुड़ा है।
इस मामले ने हरियाणा कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है। क्योंकि बिश्नोई हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता है और यहां इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी में हैं।