रश्मि सिंह|Mamata Banerjee Injured: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई है। ऐसे में TMC सुप्रीम और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी चुनाव के लिए प्रचार कर रही है। इसी बीच ममता चुनाव के लिए प्रचार करने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंची थी। जहां हेलिकॉप्टर पर चढ़ते समय वो चोटिल हो गई। दरअसल, हेलिकॉप्टर पर चढते समय वो गिर गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ममता को इस दुर्घटना में मामूली चोटें आई है।
ममता बनर्जी हुई चोटिल
आपको बता दें कि, पश्चिम बंगला की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव प्रचार के दौरान चोटिल हुई है। हेलिकोप्टर में चढ़ते वक्त सीएम ममता गीर गई। जिसके बाद उनको मामूली चोट आई है। दरअसल, दुर्गापुर से आसनसोल जाने के लिए हेलिकॉप्टर ममता का इंतजार कर रही था। हेलिकॉप्टर के बाहर चढ़ने के लिए सीढ़िया लगाई गई थी। जिन पर चढ़ते हुए हेलिकॉप्टर के गेट पर उनका पैर फिसल गया। जिसके बात सीएम ममता बनर्जी सीढ़ियों से गिर गई है। इस दुर्घटना में मुख्यमंत्री को मामूली चोटे आई है।