4 अगस्त राशिफल
मेष:
इस राशि के जातकों का आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। शत्रु स्वतः परास्त होंगे।
वृषभ:
आज के दिन इस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन:
इस राशि के जातकों को आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज सावधानीपूर्वक कार्य करें।
कर्क:
इस राशि के जातकों को आज के दिन आत्मविश्वास एवं पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा।
सिंह:
आज के दिन आपको परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।
कन्या:
इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज धन का आवागमन लगा रहेगा। जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें।
तुला:
आज के दिन खर्च पर नियंत्रण की सलाह दी जाती है। कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। अनावश्यक खर्च से बचें।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। आज आपके रुके हुए कार्य बनने के योग हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा।
धनु:
इस राशि के जातकों के जीवन में आज के दिन काफी व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा।
मकर:
आज आप आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति के वातावरण में खुद को महसूस करेंगे। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ:
इस राशि के जातकों को आज दूर की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं।
मीन:
इस राशि के जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश करने से भी लाभ होगा। आज धन संबंधी लाभ लाभ होगा।