नई दिल्ली: 20 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को गणेश जी सलाह देते हैं कि भावुकता पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों का अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं, जबकि दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
मिथुन राशि
गणेश जी कहते हैं कि आपके रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
सिंह राशि
गणेश जी के अनुसार, आज आपको शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने की संभावना है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के बारे में गणेश जी कहते हैं कि शासन सत्ता का सहयोगक रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि
गणेश जी के अनुसार, तुला राशि वाले जातकों का दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
धनु राशि
वहीं, धनु राशि वालों के आज रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों की गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज केमद्रुम योग होने के कारण मन खिन्न रहेगा। किसी अपने से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।
मीन राशि
मीन राशि के बारे में गणेश जी कहते हैं कि आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।