जमीनी विवाद में महिला की लाठी-डंडे से हत्या
Mainpuri News : यूपी के जनपद मैनपुरी के गांव घुटारा मासूमपुर में दो पक्षों के बीच में जमीन को लेकर विवाद हो गया। वहीं एक पक्ष के लोगों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। आपसी विवाद में दोनों पक्ष के लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तुंरत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव घुटारा मासूमपुर निवासी दो भाई रामवीर सिंह और प्रहलाद बेवर थाना क्षेत्र के पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। रामवीर सिंह जनपद औरैया में और प्रहृलाद सिंह यादव की तैनाती सब इंस्पेकटर के पद पर कासगंज में है। दोनों भाइयों के निवासी थे इंद्रपाल और अशोक आधा बीघा जमीन को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद काफी समय से चल रहा था दोनों पक्षों ने इस विवाद की जानकारी कई बार थाने में दि पर कोई भी फैसला नही लिया गया ।इसके चलते दोनों पक्षों का विवाद काफी बढ़ चुका था जिसकी वजह से यह घटना घटी दोनों पक्षों में।
शनिवार की सुबह इंद्रपाल और अशोक पक्ष के लोग मकान के पास पड़ी जमीन को जोत रहे थे। पास में ही रामवीर के खेत में मिट्टी को उठाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई धीरे-धीरे यह बातचीत पथराव में बदल गया। आरोप है कि इंद्रपाल पक्ष के लोगों ने प्रह्लाद की 40 वर्षीय पत्नी अवधश्री को घर के बाहर खींच लिया और लाठी डंडे से मारपीट की, जिससे अवधश्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको परिजन अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
झड़प में रामवीर के पुत्र विपिन कुमार, अरविंद, पत्नी कांती देवी, अनिल पुत्र प्रहलाद तथा दूसरे पक्ष के अशोक कुमार व भतीजी डॉली घायल हो गए। अशोक और डॉली को सैफई रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। की सूचना पर एसडीएम पीसी आर्य, सीओ प्रयांक जैन अस्पताल पहुंचे।
पीड़ित परिवार को आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाद खेत को लेकर हुआ है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।