Nirbhaya Case : 22 जनवरी को दी जाएगी निर्भया के दोषियों को फांसी
- 7 साल के लंबे इंतजार मिला इंसाफ
- 22 जनवरी को होगी फांसी
- सुबह 7 बजे होगी दोषियों को फांसी
नई दिल्ली : आज सुबह से ही सबकी नजर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में हो रही डेथ वांरट के तारीख पर थी, बता दें कि अब ये इंतजार खत्म हो गया है। निर्भया केस के चारों दोषियों को पटियाला हाउस कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है। बता दें कि 22 जनवरी को सुबह 7 बजे होगी दोषियों को फांसी दी जाएगी।
इन चारों दोषियों को फांसी तिहाड़ जेल में दी जाएगी, तिहाड़ जेल में फांसी के लिए चार तख्ते तैयार कर लिए गए थे, दोषियों के फांसी का इंतजार निर्भया के मां- बाप को काफी समय से था। वहीं 7 साल के लंबे इंतजार के बाद आज निर्भया केस में इंसाफ मिला गया है।
निर्भया की मां ने कहा ये…
- महिलाओं का कानून पर विश्वास बढ़ेगा
- देश की महिलाओं को इंसाफ मिला
- आज का दिन बहुत बड़ा दिन है
बता दे इस फैसले के बाद निर्भया की मां ने कहा कि आज “मेरी बच्ची को इंसाफ मिला, आज का दिन हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है, यह इंसाफ केवल हमारा नहीं बल्की पूरे देश की महिलाओं को इंसाफ मिला है साथ ही ये भी कहा ये लड़ाई केवल उनकी नहीं बल्की पूरे देश की लड़ाई है। साथ ही निर्भया की मां ने कहा अब से महिलाओं का कानून पर विश्वास बढ़ेगा। वहीं निर्भया के पिता ने कहा कि “फांसी से रेप करने वालों के मन में डर पैदा होगा”
निर्भया के चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी। वहीं दोषियों के वकीलों ने कहा कि क्यूरेटिव याचिका दाखिल करेंगे। दिल्ली के पटियाला कोर्ट ने निर्भया के दोषियों को फैसला सुनाते हुए चार दोषियों अक्षय ठाकुर,मुकेश,विनय और पवन को फांसी की सजा सुनाई है। बता दे कि आज शाम दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा गुनहागारों के डेथ वारंट पर मुहर लग गई है।
16 दिसंबर 2012 का है ये मामला
बता दें कि 7 साल पहले 16 दिसंबर 2012 में दिल्ली में एक गेंग रेप की वारदात सामने आई थी। जिस दौरान निर्भया के साथ 6 लोगों द्वारा रेप किया गया था। जिस वारदात से पूरे देश की रुह कांप गई थी और सारा देश सदमे में था। बता दें कि इस केस एक नाबालिग आरोपित तीन साल बाल सुधार गृह में रहने के बाद छूट गया। वहीं एक अन्य आरोपित राम सिंह ने ट्रायल के दौरान तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली। वहीं बाकी के 4 दोषियों को आज कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुना दी गई है।