Delhi में चुनावी जंग हुई तेज़, अमित शाह की आज दिल्ली में तीन रैलियां
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली Delhi के विधानसभा चुनाव में महज चंद दिन बचे हैं, इन कुछ दिनों में मतदाताओं को अपनीओर लुभाने के लिए सभी राजनीतिक दल एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, चुनाव प्रचार कार्यक्रम भी जोर-शोर से चल रहे हैं, इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज रैली करेंगे तो कांग्रेस की ओर से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, और मनमोहन सिंह मैदान में होंगे, मनमोहन सिंह राजौरी गार्डन में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका में एक जन रैली को संबोधित करेंगे, वहीं अमित शाह की आज तीन रैलियां होंगी, वो दिल्ली कैंट, पटेल नगर और तीमारपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे।
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी Delhi जंगपुरा और संगम विहार में रैलियों को संबोधित करेंगे
इसके अलावा कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी Delhi जंगपुरा और संगम विहार में रैलियों को संबोधित करेंगे, दिल्ली चुनाव के आखिरी चरण में आम आदमी पार्टी दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 15,000 बैठकें करने के साथ ही ‘अच्छे होंगे पांच साल, दिल्ली में तो केजरीवाल’ टैग लाइन के साथ आप कार्यकर्ता गलियों में चक्कर लगाएंगे, दिलचस्प ये है कि इस दौरान आप कार्यकर्ता बीजेपी समर्थकों से भी मुलाकात कर दिल्ली के भविष्य के नाम पर आप को वोट करने की अपील करेंगे…
- दिल्ली में चुनावी जंग हुई तेज़
- पीएम मोदी की आज द्वारका में जन रैली
- अमित शाह की आज दिल्ली में तीन रैलियां
- मनमोहन सिंह राजौरी गार्डन में रैली को संबोधित करेंगे
- दिल्ली चुनाव के आखिरी चरण में AAP की 15,000 बैठकें