रामायण ने TRP में बनाया विश्व रिकॉर्ड , दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना
रामायण को 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा , जिसके बाद TRP में रामायण दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर टॉप पर पहुँच गया है
देशव्यापी लॉकडाउन के बीच रामायण का री-टेलीकास्ट किया गया और रामानंद का रामायण विश्व के मानस पटल पर छ गया। । री – टेलीकास्ट के शुरूआती एपिसोड में ही रामायण ने दूरदर्शन की टीआरपी को टॉप पर पहुंचा दिया था। लेकिन , अब रामायण ने टीआरपी में विश्व के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामायण दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया है।
16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने रामायण देखा , जिसके बाद ये दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। बतादें कि , देशव्यापी लॉकडाउन के बाद लोगों ने सूचना एवं प्रसारण विभाग से रामायण के री टेलीकास्ट की मांग की थी। इसके बाद दर्शकों की मांग को देखते हुए सरकार ने इसे री टेलीकास्ट किया इसने एक के बाद एक भारत के TRP के बाद अब विश्व का भी रिकॉर्ड तोड़ नंबर वन एंटरटेनमेंट शो बन गया।
Rebroadcast of #Ramayana on #Doordarshan smashes viewership records worldwide, the show becomes most watched entertainment show in the world with 7.7 crore viewers on 16th of April pic.twitter.com/edmfMGMDj9
— DD India (@DDIndialive) April 30, 2020
पहली बार में भी तोड़े थे रिकॉर्ड
जब पहली बार रामायण को टीवी पर प्रसारित किया गया था तो इसने लोकप्रियता के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, ठीक उसी तरह से दूसरी बार के प्रसारण में भी इस सीरियल ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। “लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दर्ज हुआ था नाम बता दें कि रामायण टीवी सीरियल को पहली बार 25 जनवरी 1987 को टीवी पर प्रसारित किया गया था जो कि, एक वर्ष से भी अधिक समय तक चला और इसका आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को टीवी पर प्रसारित किया।
किस्से भी हो रहे वायरल
रामायण के री -टेलीकास्ट के बाद इस शो , इसकी शूटिंग और इससे जुड़े तमाम किस्से भी खूब वायरल हो रहे हैं। रामयान की शूटिंग सेट से जुड़े किस्सों ने भी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। हलाकि , इसमें रोल निभाने वाले कई लोग दुनिया को अलविदा कह चुके हैं तो कइयों को पहचानना भी मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं , कई किस्सों ने जैसे ‘मंदोदरी रोल में किसी अपराजिता भूषण की जगह प्रज्ञा मिश्रा ने वाह वाही बटोर ली’ जैसे किस्सों ने दर्शकों को दंग भी किया।
रावण वध से टॉप पर
इस सीरियल को हर रविवार को सुबह 9.30 बजे प्रसारित किया जाता था। जून 2003 तक रामायण सीरियल का नाम पौराणिक धारावाहिक के तौर पर दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले धारावाहिक के तौर रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज था। टीवी पर ‘रामायण’ खत्म होते ही राम-सीता ने सोशल मीडिया पर कहा कि ,’रामायण’ धारावाहिक में रावण वध के सीन काटे जाने से दुखी हुए दर्शक, सोशल मीडिया पर डिमांड के बाद ‘रावण वध’ होते ही फिर टॉप ट्रेंड में आ गया।
हिंदी ग्रन्थ पर है आधारित
बता दें कि , रामायण धारावाहिक हिंदी ग्रंथ रामायण पर आधारित है, जिसमे भगवान राम के जीवन यात्रा को दिखाया गया है। इस धाराविक में भगवान राम के बचपन से लेकर, वनवास, रावण के वध तक की यात्रा को दिखाया गया है। किस तरह से भगवान रावण का वध करके सीता माता को लेकर वापस अयोध्या लौटते हैं, इस खूबसूरत यात्रा को इस टीवी सीरियल के माध्यम से दिखाया गया है। सारे रिकॉर्ड तोड़े रामायण टीवी सीरियल के कुल 78 एपिसोड हैं, जिसे रामानंद सागर ने वाल्मिकी रामायण और तुलसीदार द्वारा रामचरित मानस के आधार पर बनाया था। इस सीरियल को 28 मार्च से दोबारा टीवी पर प्रसारित किया गया था। दरअसल लॉकडाउन की वजह से पूरे देश में लोग रामायण को दिखाए जाने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद इसे पुन: टीवी पर प्रसारित करने का फैसला लिया गया।