CM YOGI आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कसा तंज- कहा चोरी-छिपे कांग्रेस ने संविधान में जोड़ी धारा 370
नई दिल्ली: लखनऊ- (CM YOGI आदित्यनाथ) श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पण किये। साथ ही इसी मौके पर CM YOGI ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी देशभक्त, स्वतंत्र सेनानी, शिक्षाविद थे। वहीं CM YOGI ने बताया जब देश आजाद हुआ तो स्वतंत्र भारत में उन्होंने उद्योग मंत्री के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दी, देश को एक नया विज़न दिया।
यह भी पढ़ें- Jammu&Kashmir: महबूबा मुफ्ती को पाकिस्तान से हो रही है फंडिंग- शिवसेना
इस मौके पर अपने भाषण में CM ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। CM ने कहा कि कांग्रेस की कथित तुष्टिकरण की नीतियों के कारण श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस से अलग हटकर भारत माता की सेवा में खुद को समर्पित किया। कांग्रेस ने संविधान में चोरी छिपे धारा 370 को जोड़ने का कुत्सित कार्य किया तो प्रखर विरोध स्वतंत्र भारत में श्याम प्रसाद मुखर्जी ने किया। उन्होंने नारा दिया एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे। उन्होंने इसके खिलाफ आंदोलन भी चलाया।
PM MODI ने जम्मू-कश्मीर को विकास से जोड़ा- CM YOGI
CM YOGI ने कहा कि एक साजिश का शिकार बन 1953 में आज ही के दिन उनका महा बलिदान भारत की एकता का आधार बना। CM YOGI ने कहा कि श्यामा प्रसाद ने जो सपना देखा था उसे पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने साकार किया। 5 अगस्त 2019 को कश्मीर में धारा 370 को पूरी तरह समाप्त करते हुए विकास की नई रूपरेखा तैयार कर जम्मू कश्मीर को विकास से जोड़ा। आतंकवाद के समूल नाश के संकल्प को आगे बढ़ाया।
CM YOGI ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर नए ओज और तेज के साथ विकास की मुख्य धारा से जुड़ लोकतंत्र की नई भोर के साथ आगे बढ़ रहा। अनुसूचित जाति, जनजाति, बंजारा, गुर्जर समाज के लोगों को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा। साथ ही संविधान प्रदत्त अधिकार वहां हर नागरिक को मिल रहे हैं।