नई दिल्ली: Modi Cabinet 2.0 LIVE : Cabinet 2.0 के गठन ने राजनीति की गलियों में खलबली-सी मचा दी है। कैबिनेट के गठन से पहले, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों ने इस्तीफे की झड़ी लगा दी है। एक तरफ जहां पूरे देश को नये मंत्रिमंडल का इंतजार है, वहीं दूसरी ओर लगातार केंद्रीय मंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री के रूप में अपना पद परिवर्तित कर रहे हैं।
Priyanka Chopra ने Instagram फॉलोवर्स मामले में बॉलीवुड में सबको छोड़ा पीछे
Modi Cabinet 2.0 LIVE : डॉ हर्षवर्धन, संतोष गैंगवार, डॉ निशंक व बाबुल सुप्रियो ने दिया इस्तीफा
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इसके अलावा, केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गैंगवार, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ व बंगाल के आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने भी मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया है।
थावरचंद गहलोत ने भी अपना इस्तीफा राज्यसभा चेयरमैन एम. वेनकैया नायडू को सौंपा। गहलोत राज्यसभा सदस्य पद पर विराजमान थे। अब, गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के रायगंज से बीजेपी सांसद देबोश्री चौधरी को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के पद से इस्तीफा देने को कहा गया है।
Modi Cabinet 2.0 LIVE : संभावित मंत्री
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में शामिल होने वालों में बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार, उत्तर प्रदेश के खीरी से सांसद अजय मिश्रा और पश्चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर प्रमुख हैं।
इनके अलावा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और बंदरगाह, पोत और जलमार्ग परिवहन मंत्रालय के साथ ही रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्यमंत्री मनसुख भाई मांडविया भी प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में मौजूद थे. माना जा रहा है कि इन मंत्रियों की पदोन्नति हो सकती है।
Hardoi Block Pramukh News | UP Block Pramukh Chunav | Hardoi News Today | Uttar Pradesh