नई दिल्ली: जाजपुर: क्या कोई इंसान बदले की आग में सांप को दांत गड़ाकर मार सकता है। जी हां, ओडिशा में ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 45 साल के शख्स ने एक जहरीले करैत को बार-बार दांत से काटकर मौत की नींद सुला दिया।
यह भी पढ़े- Nag Panchami : आज मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानिए क्या है पूजन का शुभ मुहूर्त।
खेत से लौटते वक्त पैर पर सांप ने काटा
ओडिशा के जाजपुर जिले के एक गांव में जब एक आदिवासी शख्स को कोबरा ने काटा तो उसने अपने दांतों से बार-बार काटकर उसे मार डाला। दानागढ़ी ब्लॉक के सालिजंगा पंचायत के गंभारियापतिया गांव का किशोर बद्रा धान के खेतों में काम करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रात काफी हो चुकी थी। इसी दौरान एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। बद्रा ने जहरीले सांप को किसी तरह पकड़ा और तब तक उसे अपने दांतों से काटता रहा जब तक सांप मर नहीं
गया।
मरे सांप लेकर गांव पहुंचा, पत्नी को बताया
इस के बाद वह मरा हुआ सांप लेकर अपने गांव लौटा और पत्नी से पूरे वाकये के बारे में बताया। जल्द ही पूरे गांव में इसकी चर्चा छिड़ गई और बद्रा ने अपने दोस्तों को भी मरा हुआ सांप दिखाया। कुछ लोगों ने बद्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। लेकिन उसने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। इसकी जगह वह वैद्य के पास चला गया।