नई दिल्ली: UP Assembly Election 2022: अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दल सक्रीय हो गए है। वहीं योगी सरकार को सामने अपने कदम ज़माने के लिए कांग्रेस एड़ी- चोटी का जोर लगा रही है। पार्टी को जीत दिलाने का मोर्चा खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभाल रखा है।
प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ने की उठाई मांग
बता दें, प्रियंका लगातार यूपी की जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज़ करने के लिए बार- बार लखनऊ का दौर कर रही हैं। प्रियंका गांधी अपनी मां और अंतरिम पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली में हैं। इस बीच प्रियंका गांधी के कार्यकर्ताओं ने रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने की मांग बढ़ा दी है। ये मांग ऐसे वक्त में उठने लगी हैं, जब कांग्रेस पार्टी यह स्पष्ट कर चुकी है कि यूपी विधानसभा चुना में प्रियंका गांधी कांग्रेस का चेहरा होंगी। हालांकि प्रियंका गांधी ने अभी तक राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर कोई चुनाव नहीं लड़ा है।
कांग्रेस जल्द करेगी अपने उम्मीदवारों की घोषणा
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी से कहा कि ‘उन्हें रायबरेली की किसी भी सीट से चुनाव लड़ना चाहिए, जो दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी और पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा जीती गई सीट हैं।’ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के बाद प्रियंका गांधी ने कथित तौर पर उनसे कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर देगी।
यह भी पढ़े:-Punjab Congress Crisis: कैप्टन अमरिंदर के नेतृत्व में ही लड़ेंगे चुनाव, नही होगा CM के चेहरे का बदलाव
प्रियंका गांधी ने प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए रविवार को कांग्रेस पदाधिकारियों से भी मुलाकात की थी। प्रियंका ने जिला कांग्रेस समितियों, प्रखंड अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों और नगर कांग्रेस की बैठकें भी कर चुकी है। प्रियंका कांग्रेस पार्टी के पुराने गौरव को वापस लाने के लिए अमेठी और रायबरेली दोनों से अच्छे उम्मीदवारों की तलाश कर रही है। बीजेपी के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस की इन क्षेत्र में लोकप्रियता में गिरावट आई है।
UP Assembly Election 2022: हम वचन निभाएंगे प्रतिज्ञा- कांग्रेस
वहीं, अब कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को आगे करके चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को ऐलान किया कि ‘प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी में चुनाव लड़ेगी। सलमान खुर्शीद ने आगे कहा कि, ‘कांग्रेस राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हम दृढ़ विश्वास के साथ चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में जाकर स्थानीय लोगों की समस्याओं को जानेंगे। कांग्रेस अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा ‘हम वचन निभाएंगे प्रतिज्ञा’ शुरू करने का फैसला किया है। इस जन संपर्क अभियान के एक हिस्से के रूप में यह यात्रा प्रमुख गांवों और कस्बों को कवर करेगी।’