नई दिल्ली: Union Minister Nitin Gadkari: बीते दिनों से बीजेपी में विधायकों, सांसदों और मुख्यमंत्री में फेर बदल का सिलसिला जारी है। दरअसल कुछ दिनों पहले विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिनकी जगह भूप्रेंद्र पटेल को राज्य की कमान सौंपी गई थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वैसे तो अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन राजस्थान के कार्यक्रम में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
लोकतंत्र मजबूत तो देश भी मजबूत- गडकरी
बता दें, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने हर संभव कोशिश कर रहे है। दोनों नेताओं ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन गडकरी और वरिष्ठ नेता आजाद ने सोमवार को जयपुर में विधानसभा परिसर में “संसदीय प्रणाली और जन अपेक्षाएं” विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया था।
https://twitter.com/JantantraTv/status/1437739463162032131?s=20
यह भी पढ़े:-PM Modi in Aligarh LIVE: भाजपा का मिशन 2022 विधानसभा चुनाव के लिए फूंका चुनावी विगुल।
समस्या सब के साथ हैं। हर कोई दुखी है- गडकरी
वहीं कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा ने किया था। इस दौरान गडकरी ने विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्रियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि ” समस्या सब के साथ हैं। हर कोई दुखी है, मुख्यमंत्री इसलिए दुखी हैं कि पता नहीं कब तक पद पर रहेंगे, विधायक मंत्री नहीं बनने के कारण दुखी है। मंत्री बन गए तो अच्छा विभाग नहीं मिलने से दुखी हैं। अच्छे विभाग के मंत्री बन गए तो मुख्यमंत्री नहीं बनने के कारण दुखी हैं। मुख्यमंत्री इसलिए दुखी हैं कि पता नहीं कब तक पद पर रहेंगे।
शरद जोशी के पोस्ट का पलटवार
उन्होंनें आगे कहा कि जाने-माने व्यंगकार शरद जोशी ने लिखा था कि जो राज्यों में काम के नहीं हैं, उन्हें दिल्ली भेज दिया जाता है। दिल्ली में जो काम के नहीं हैं, उन्हें राज्यपाल बना दिया जाता है। गडकरी ने कहा कि कांग्रेस नेता डा. श्रीकांत मेरे अच्छे मित्र थे। उन्होंने एक बार मुझे कांग्रेस में शामिल होने की सलाह दी थी, लेकिन मैंने कहा था कि उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं, अपनी विचारधारा के प्रति निष्ठावान होना चाहिए।