नई दिल्लीः LPG Price Hike: शायद ही ऐसा कोई दिन बीतता होगा जिसमें आम आदमी पर मंहगाई का बोझ ना पड़ता हो। कच्चे तेल, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। कमर तोड़ महंगाई से आम आदमी बेहद परेशान है। पेट्रोल डीजल के दाम तो हर दिन बढ़ ही रहे थे अब घरेलू गैस सिलेंडर के दामों ने भी रसोई का स्वाद बिगाड़ दिया है। अब से गैस सिलेंडर खरीदने के लिए आपको 15 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। सरकारी तेल कंपनियों ने नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट्स में इजाफा किया है। वहीं, इससे पहले 1 अक्टूबर को 19 किलो वाले कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।
देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत सभी महानगरों में रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है।
जानिए आपके शहर में क्या है 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का रेट
इस तरह तो पटना में 1000 रूपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
बिहार की राजधानी पटना में गैस सिलेंडर के भाव सबसे ज्यादा 998 रुपये पर पहुंच गए हैं। यहां घरेलू गैस की किमतें 1000 के आंकड़े को छूने से मात्र दो रूपए दूर हैं। महंगाई की इस रफ्तार को देखते हुए तो वो दिन दूर नहीं जब वापस लोग चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हो जाएंगे। माना जा रहा है कि दुनियाभर में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तेजी से बढ़ती रहीं तो घरेलू गैस सिलेंडर का भाव जल्द ही 1000 रुपये पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बच्ची के दुष्कर्मी को 9 दिन में सुनाई सजा
एक सितंबर को 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था। उधर कामर्शियल सिलेंडर के दाम भी बेहिसाब बढ़ाए गए। 1 अक्टूबर को कामर्शियल सिलेंडर के रेट्स में इजाफा किया गया था। दिल्ली में 19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1693 रुपये से बढ़कर 1736.50 रुपये हो गया। जबकि कोलकाता में 1805.50 रुपये, मुंबई में 1685.00 रुपये और चेन्नई में 1867.50 रुपये हो गया था।