जनतंत्र डेस्क Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के घर पहुंच उनकी मां के निधन पर शोक जताया। मायावती से मुलाकात कर प्रियंका गांधी ने उन्हें सांत्वना दी। दरअसल, शनिवार 13 नवंबर को मायावती की मां रामरती का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मां के निधन की खबर मिलते ही मायावती दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी।
प्रियंका गांधी ने बसपा सुप्रीमों मायावती की मां के निधन पर ट्विटर पर भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें और इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।
सीएम योगी ने भी जताया दुख
प्रियंका गांधी के साथ साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सहित कई नेताओं ने मायावती की मां के निधन पर गहरा दुख जताया। मायावती के मां की निधन की सूचना बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने ट्विटर पर साझा की।