जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने दुनिया में कोहराम मचा रखा है। पिछले 24 घंटे में देश में 90 हजार से ज्यादा कोविड संक्रमितों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में कोरोना के 90,928 मामले सामने आए हैं। जो पिछले 7 महीनों में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, एक दिन में कोविड से मरने वालों की संख्या 325 है। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.43% हो गई।
पिछले 24 घंटे में कोरोना केस- 90,928
वायरस से मौत- 325
रिकवरी- 19,206
एक्टिव केस- 2,85,401
देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिंता की बात ये है, एक तरफ जहां नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भी पैर पसार रहा है तो वहीं पुराना डेल्टा वैरिएंट भी एक्टिव है। देश इस स्थिति से निपटे लेकिन कोरोना वॉरियर्स और स्वास्थ्य कर्मी भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो गए थे। इस वायरस से कई डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने भी जान गंवाई।
दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा केस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले भी बेतहांशा बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 10,665 नए कोविड संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राजधानी में कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 26,538 लोग संक्रमित पाए गए। 5331 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई।