जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में 50 महिलाओं का नाम है। कांग्रेस ने उन्नाव पीड़िता की मां को भी टिकट दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियों के नाम खुद पढ़े।
कांग्रेस की इस लिस्ट में सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को भी टिकट दिया गया है। इसके अलावा CAA-NRC के खिलाफ लड़ने वाली सदफ जाफर को भी टिकट दिया गया है। इनके अलावा आशा वर्कर पूनम पांडे को भी टिकट दिया गया है। अपनी लिस्ट में कांग्रेस ने अपने नारे ‘’लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ को तरजीह दी है। कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में उन महिलाओं को भी शामिल किया है। जो यूपी में प्रताड़ना का शिकार हुई हैं। इनके अलावा नोएडा से पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया गया है।
देखें पूरी लिस्ट
कांग्रेस की ओर से जारी प्रत्याशियों की लिस्ट में पूनम पांडे आशा वर्कर हैं जो पुलिस की पिटाई का शिकार हुई हैं। वहीं, उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां भी पुलिस की बदसलूकी का भी शिकार हुई हैं। टिकट लिस्ट जारी करने के साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा, हम अलग तरह की राजनीति करेंगे। जिसमें 40 फीसदी महिलाएं और 40 फीसदी युवाओं को तरजीह दी जा रही है।