जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बस्तर में बने एक मात्र मेडिकल कॉलेज में हुई ऐसी घटना घटी है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल मेडिकल कॉलेज में चूहो ने ऐसा कोहराम बरपा कर रखा है कि वह मरीजो को चढ़ाए जा रहे ग्लुकोस को पी जा रहे हैं। लेकिन सिर्फ यहीं तक नहीं उन्होंने तो अपने दांतो से लाखों की मशीनों के तार तक कुतर दिए। और आए दिन यह मरीजो को भी परेशान करते रहते हैं।
जी हां कुछ ऐसा ही हाल है जदलपुर के बस्तर में 700 करोण की लागत से बनें मेडिकल कॉलेज का। यह सुनकर आप जरूर चौंक जाएंगे कि इस अस्पताल के अंदर लगभग 5000 चूहो ने आतंक मचा रखा है। यहां तक कि अपने आतंक से उन्होंने सीटी स्कैन का तार कांट दिया। जिससे दो दिन तक अस्पताल में जांच नहीं हो पाई।
जानकारी के लिए बता दें कि अस्पताल प्रशासन ने चूहों का खात्मा करने के लिए 10 से 12 लाख का बजट रखा है। इसलकी जिम्मेदारी एक नीजी कंपनी को दी गई है। कंपनी 6 लोगों की टीम बनाकर चूहों को मानने के लिए लगाया गया है। यहां प्रतिदिन 50 लोगों को दफनाया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक कुल 1500 लोगों को मारकर दफनाया जा चुका है।
वहीं मरीजो का कहना है कि रात हो या दिन चूहो का झुंड तो सोने ही नहीं देता। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बस्तर के कलेक्टर चंदन कुमार का कहना है कि अस्पताल में चूहों की समस्या बढ़ी है और उसके समाधआन पर अभी काम किया जा रहा है।