Shahi Jama Masjid Agra News : उत्तर-प्रदेश के आगरा शहर को मोहब्बत का शहर कहा जाता है। लेकिन इस खूबसूरत मोहब्बत के शहर में नफरत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां शाही जामा मस्जिद में कुछ अराजत तत्वों ने बड़ा कांड किया है। जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल हो गया है। जुमे की नमाज से पहले गुरुवार देर रात अज्ञात युवक द्वारा शाही जामा मस्जिद में जानवर का कटा सिर फेंका गया। सुबह फजर की नमाज के लिए पहुंचे मुस्लिमों में आक्रोश फैल गया। इस घटना से मुस्लिमों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। ये मामला थाना मंटोला इलाके में पेश आया है। सूचना पर डीसीपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है। लोगों को समझाकर शांत कराया गया है।
मस्जिद में मिला जानवर का कटा सिर
दरअसल सुबह की नमाज के लिए जब नमाज़ी मस्जिद पहुंचे थे। इस दौरान लोगों को मस्जिद परिसर में जानवर का कटा सिर पड़ा दिखा। उक्त पशु को मुस्लिम समाज में देखना भी अशुभ माना जाता है। सुबह-सुबह पशु का कटा सिर देखते ही मुस्लिम समाज के लोग आक्रोशित होने लगे। मस्जिद के अंदर एक पॉलिथीन बैग में जानवर की सिर था। घटना की खबर फैलते मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया।
उत्तर प्रदेश,आगरा : जामा मस्जिद में बैग के अंदर मिला जानवर का कटा हुआ सिर
➡️जुम्मे की नमाज से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश
➡️मुसलमानों में आक्रोश, खुलासे की मांग।
➡️मस्जिद के CCTV कैमरे में दिखा एक संदिग्ध व्यक्ति #Agrajamamasjid #Agramosquecontroversy #AgraNews… pic.twitter.com/DHGTj9kByF
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 11, 2025
जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
पुलिस ने लोगों से अराजक तत्वों की साजिश को कामयाब न होने की अपील की है। मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे से जांच पड़ताल शुरू की गई। कैमरे में चेहरा ढके हुए एक युवक हाथ में कटा सिर लेकर आता दिखाई दिया है। फिलहाल यूवक की खोज जारी है। आरोपी की पहचान के लिए लोकल इंटेलिजेंस के साथ स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही स्जिद के आसपास में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें इस संदिग्ध शख्स की तस्वीरें कैद हो गई हैं।
मुस्लिम ही बना मुस्लिम का दुश्मन!
बता दें कि पुलिस की आधा दर्जन टीमों ने सीसीटीवी छान कर युवक को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार, मंटोला के रहने वाले नजरुद्दीन ने शाही जामा मस्जिद में जानवर का सिर फेंका था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।