Bigg Boss OTT 3 Finale: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अपने फिनाले के बेहद करीब आ गया है। आज रात अनिल कपूर विजेता का नाम घोषित कर देंगे। फिनाले से कुछ देर पहले ही खबर आई है कि रणवीर शौरी गेम से बाहर हो गए हैं।
Bigg Boss OTT 3 Finale: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अपने अंतिम चरण में आ चुका है। कंट्रोवर्सीयल शो ‘Bigg Boss OTT 3’ का आज ग्रैंड फिनाले होगा। होस्ट अनिल कपूर आज इस सीजन के विनर की घोषणा करने वाले हैं। इस बार का सीजन सिर्फ डेढ़ महीना ही चला है। लेकिन इस सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इस सीजन में अरमान मलिक से लेकर सना मकबूल तक सभी ने गेम पर अपनी पकड़ बनाए रखी। सभी कंटेस्टेंट ने शो में अपनी जगह बनाए रखने के लिए खूब मेहनत की है। हर साल की तरह इस साल भी शो पर बायस्ड होने का टैग लगा है।