Bettiah Police Lines Firing News : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस लाइन में दो जवानों के बीच हुई मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गोली तक चल गई। इस घटना में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक जवान की पहचान सोनू कुमार के रूप में की है। पुलिस को शुरूआती जांच में पता लगा कि जिन दो जवानों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी। जिनके नाम परमजीत कुमार और सोनू कुमार हैं। दोनों के बीच मामूली बहस ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। उसके बाद सर्वजीत कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
साथी पर बरसा दीं 11 गोलियां
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनू कुमार को सीने में 10 गोलियां लगी हैं। जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। अन्य जवानों ने तुरंत सर्वजीत को पकड़ लिया और उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी हर किशोर राय और एसपी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जवान से पूछताछ शुरू की गई। फिलहाल झगड़े की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
क्या थी हत्या की असली वजह?
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी हरकिशोर राय खुद मौके पर पहुंचे। फिलहाल मृतक सिपाही सोनू कुमार का शव पुलिस बैरक में ही पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों जवान कुछ दिन पहले ही सिकटा थाने से बेतिया पुलिस लाइन में स्थानांतरित हुए थे। वह पहले भी एक ही यूनिट में कार्यरत थे। मृतक सिपाही सोनू कुमार बिहार के भभुआ जिले का निवासी था।