Rj Mahvash-Yuzvendra Chahal News : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल की। टीम इंडिया की जीत का जश्न पूरे देश में जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है। भारत के जीत के साथ-साथ एक और टॉपिक की चर्चा पूरे देश में जोरों-शोरों से हो रही है। यह टॉपिक है भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी मिस्ट्री गर्ल का। दोनों एक साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दिखाई दिए। जिसके बाद दोनों के रिश्तें को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
युजवेंद्र चहल और आरजे महवाश पहली बार एक साथ नजर नहीं आए हैं। दोनों इससे पहले भी एकसाथ नजर आ चुके हैं। लेकिन स्टेडियम में दोनों को हंसते-खिलखिलाते देख सोचिए मीडिया पर एक ही सवाल उठ रहा है। कि आखिर चहल के साथ दिख रही ये मिस्ट्री गर्ल वह कौन हैं? और दोनों के बीच क्या रिश्ता है ?
चहल और आरजे महवाश फिर साथ नजर आए
दुबई के स्टेडियम की दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों की तस्वीरों और वीडियों पर लोगों के कमैंट्स की भरमार हो गई है। इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब आरजे महवाश ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर भारत को जीत की बधाई दी और लिखा कि वह टीम इंडिया के लिए गुड लक है। हालांकि दोनों ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन इन अफवाहों के बीच आरजे महवाश खूब सुर्ख़ियों में चल रहीं हैं। वह इस समय गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं।
वायरल हुई दोनों की तस्वीरें
बता दें कि, इससे पहले भी युजवेंद्र चहल और आरजे महवाश की क्रिस्टमस के दौरान की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। जिसके बाद लोगों ने उनके रिश्ते के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि उनके अलावा इस पार्टी में कई और भी दोस्त शामिल थे। इस दौरान युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की ख़बरें भी छाई हुई थीं।
कौन है आरजे महवाश
आरजे महवाश रेडियो जॉकी के तौर पर काम करती हैं। आरजे महवाश साल 2019 से लेकर 2021 तक रेडियो मिर्ची के साथ काम कर रही थीं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स जामिया मिलिया इस्लामिया युनिवर्सिटी से किया है। आरजे महवेश अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी चलती हैं।
चहल और धनश्री का तलाक
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो चुका है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात ऑनलाइन डांस क्लास के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों जल्दी ही दोस्त बन गए और फिर दोनों के बीच जल्द ही नजदीकियां बढ़ गई। दोनों ने जल्द ही अपने रिश्तें को प्यार का नाम दे दिया है। हालांकि पिछले महीने दोनों के बीच अनबन की खबरें आईं। इस बीच धनश्री ने चहल के साथ की सभी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दीं।