Saif Ali Khan attacked : बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमला करने वाले व्यक्ति को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया है। यहां पर उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें भी टीमें बनाई गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही सभी सवालों की जवाब मिल पाएंगे।
सैफ का आरोपी हुआ गिरफ्तार
हमले के बाद घायल सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां उनकी सर्जरी हुई और शरीर से कांच का नुकीला टुकड़ा निकाला गया। फिलहाल सैफ की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस आरोपी को बांद्रा पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। आज दोपहर के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस कोर्ट से आरोपी की रिमांड की मांग कर सकती है। यह व्यक्ति कौन है फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।
चोरी के दौरान आरोपी ने किया हमला
गौरतलब हो कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के अपार्टमेंट में बुधवार , 15 जनवरी 2025 की रात करीब ढाई बजे एक व्यक्ति अंदर घुसा और बहस के दौरान उसने सैफ अली खान पर चाकुओं से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया था। इसे पकड़ने के लिए पुलिस बड़ी ही तेजी से काम किया। हमलावर को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस ने कई अलग-अलग टीम गठित की गई थी। पुलिस ने 20 टीमें गठित की थीं। एक्टर पर ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग में ‘चोरी की कोशिश’के दौरान हमला किया गया था। सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से हमला किया गया था।