रश्मि सिंह| Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर कुछ न कुछ कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। रणबीर ने अपने करीयर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। 28 सितंबर यानी कि, आज वह अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म Animal का टीजर भी रिलीज हो चुका है। रणबीर के फैंस, टीजर देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
रणबीर ने एक्टिंग से नहीं किया था डेब्यू
बॉलीवुड के सांवरिया रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती आ रही हैं। फैंस उनके एक्टिंग के दीवाने हैं, लेकिन क्या आपको पता है? कि रणबीर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर डेब्यू नहीं किया था। उन्होंने एक्टिंग करने से पहले कुछ और काम करते थे। जी हां रणबीर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू किया था। उन्होंने साल 1999 में आई फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।
रणबीर की पहली फिल्म नहीं थी ‘सांवरिया’
अगर आपको भी लगता है, कि रणबीर कपूर का डेब्यू साल 2007 में सांवरिया से हुआ था। तो आप गलत हैं। उनकी डेब्यू फिल्म बीरआर चोपड़ा के ग्रैंडसन अभय चोपड़ा की शॅाट फिल्म ‘कर्मा’ से हुई थी, जो कि साल 2004 में आई थी। पर रणबीर को पहचान सांवरिया से मिली। हालांकि, यह फिल्म भी उतनी हिट नहीं हो पाई थी, पर रणबीर की एक्टिंग की बहुत प्रशंसा हुई थी।