नई दिल्ली :Drug Syndicate: दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली पुलिस ने 2500 करोड़ की 350 किलो हेरोइन जब्त की है। इतना ही नहीं पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें- Harbhajan Singh-Geeta Basra Baby के घर खुशखबरी, आया नन्हा मेहमान
Drug Syndicate: चार आरोपियों गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन हरियाणा से गिरफ्तार किए गए हैं और एक आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
सबसे बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी है। यह अबतक से सबसे बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा है। हेरोइन की कीमत ढाई हजार करोड़ बताई जा रही है। यह मामला नार्को टेररिज्म से जुड़ सकता है। नार्को टेररिज्म के एंगल पर जांच जारी है।
अफगानिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार
इससे पहले बीते मई महीने में दिल्ली पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की थी। करीब 125 किलो हेरोइन के साथ दो अफगानिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं। पश्चिमी जिले की पुलिस को लगातार ड्रग्स तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।