Stock Market Record High: भारतीय अर्थव्यवस्था काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। बता दें कि 11 दिसंबर 2023 को शेयर मार्केट ने इतिहास रच दिया। आज यानी सोमवार को इतिहास में पहली बार सेंसक्स पहली बार 70,000 के पार पहुंचा है और निफ्टी ने भी पहली बार 21000 का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही 50 शेयरों वाले निफ्टी ने भी पहली बार 21000 का लेवल पार 21019 का आंकड़ा छू लिया। इससे पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं और यह दिन शेयर मार्केट के लिए ऐतिहासिक भी रहा है।
भारत की क्या है स्थिति
वैश्विक बाजारों में भारतीय शेयर बाजार मार्केट के लिहाज से अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के बाद पांचवें स्थान पर है। अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। लगभग 48 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा इक्विटी बाजार है। इसके बाद 9.7 ट्रिलियन डॉलर के साथ चीन दूसरे और 6 ट्रिलियन डॉलर के साथ जापान तीसरे स्थान पर है। इस साल अब तक भारत का मार्केट कैप करीब 15 पर्सेंट बढ़ा है, जबकि चीन के मार्केट कैप में 5 पर्सेंट की गिरावट आई है।
इन शेयरों में गिरावट
निफ्टी में कोल इंडिया के शेयर में 1.62 फीसदी का इजाफा देखने को मिल रहा है। इंडसइंड बैंक के शेयर 1.59 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं ओएनजीसी के शेयर में 1.35 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर निफ्टी में डॉ रेड्डी के शेयर करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं एशियन पेंट्स, सिपला, सनफार्मा और एमएंडएम के शेयरों में एक फीसदी से कम की गिरावट देखने को मिल रही है।