Virender Sehwag’s Brother Arrested : वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) जो की इंडिया टीम पूर्व खिलाडी है, उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि, एक रिपोर्ट के अनुसार विनोद सहवाग (Vinod Sehwag) पर अदालत में चेक बाऊंस का मुकदमा चल रहा है।
वीरेंद्र सहवाग के छोटे भाई
विनोद सहवाग भारत के पूर्व खिलाडी वीरेंद्र सहवाग के छोटे भाई है। वीरेंद्र सहवाग 4 भाई-बहन है दोनों बहने उनसे बड़ी है।
क्यों किया विनोद को गिरफ्तार ?
आपको बता दे कि, विनोद सहवाग पर अदालत में चेक बाउंस का मुकदमा चल रहा है और यह मुकदमा 7 करोड़ रूपए से जुड़ा हुआ है। जब उन्हें अदालत में पेश होने के लिए कहा गया तो वे अदालत में पेश नहीं हुए। तो कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। अब उन्हें चंडीगढ़ की मनीमाजरा थाना की पुलिस ने ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला ?
श्री नैना प्लास्टिक कंपनी के वकील विकास सागर ने बताया कि जाल्टा कंपनी ने उन्हें 7 करोड़ रुपये की सामग्री देने का ऑर्डर दिया था। इसके लिए जाल्टा कंपनी ने उन्हें 7 चेक दिए, हर चेक 1 करोड़ रुपये का। लेकिन जब उन्होंने इन चेकों को बैंक में जमा किया, तो पैसे न होने की वजह से ये चेक बाउंस हो गए।
कब मिलेगी विनोद को जमानत ?
अगर रिपोर्ट्स को ध्यान में रखें तो विनोद सहवाग के वकील ने जमानत की याचिक दायर की थी। लेकिन विनोद को फिलहाल जमानत नहीं मिल सकी है। 10 मार्च को विनोद की जमानत याचिका पर फैसला हो सकता है। तब तक विनोद पुलिस हिरासत में रहेंगे।
टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं वीरेंद्र सहवाग
अगर बात करें वीरेंद्र सहवाग की तो उनका क्रिकेट करियर काफी बढ़िया रहा है।
- वनडे में 251 मैचों में 8273 रन बनाए और 96 विकेट लिए
- टेस्ट में 104 मैचों में 8586 रन बनाए और 40 विकेट लिए
- अपने करियर में 6 दोहरे शतक और 23 शतक लगाए
सहवाग की क्रिकेट यात्रा एक प्रेरणा है। जो हमें सिखाती है कि कैसे कड़ी मेहनत, समर्पण और जुनून से हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।