Maharashtra News : साल 2020 में पुरी दुनिया को खौंफ में डालने वाला कोरोना एक बार फिर भारत में पैर पसार रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले अब भारत में चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में कोविड-19 का नए वैरिएंट JN.1 के मामले सामने आ रहे हैं। भारत के महाराष्ट्र केरल, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और कर्नाटक से नए मामले सामने आए हैँ। नए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई एडवाइजरी जारी कर दी है। साथ ही अस्पतालों को अलर्ट रहने के आदेश भी दिए जा चुके हैं।
महाराष्ट्र से 45 नए मामले आए सामने
बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 45 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें 35 मुंबई से है जबकि 4 पुणे,2 कोल्हापुर,2 रायगढ़ और 1 लातूर और 1 ठाणे में मिला है। जनवरी 2025 से अब तक कुल 6819 लोगों का कोविड टेस्ट किया जा चुका है। जिसमें से 210 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 81 ठीक हो चुके है बाकी में हल्के लक्षण है।
स्वास्थ्य विभाग को जारी किए निर्देश
देश की राजधानी दिल्ली से भी कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। यहां अब तक 23 एक्टिव मामले सामने आ गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने निर्देश दे दिए गए हैं। केरल से अब तक मई के महीने में अब तक 273 मामले सामने आ चुके हैं।
एन.1 वेरिएंट के लक्षण
दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। थाईलैंड चीन, हांगकांग और सिंगापुर से सबसे ज्यादा मामले सामने आए है। नए वेरिएंट मिलने से लोग काफी परेशान है। एन.1 वेरिएंट में मरीज को नाक बहना, खांसी आना, सिरदर्द, बुखार और कुछ मामलों में गंध न आना भी शामिल है।