जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: देश में फिर से कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में 37,379 हजार कोविड संक्रमितो की पुष्टि हुई है। जबकि 124 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 12,160 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
इन राज्यों में सबसे ज्यादा केस
पश्चिम बंगाल- 6078
दिल्ली- 4099
केरल- 2560
तमिलनाडु- 1728
नए मामलों में 32.53 फीसदी अकेले महाराष्ट्र से हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी स्थिति गंभीर होती जा रही है। रिकवरी रेट की बात करें तो 98.13 प्रतिशत है। डेली पॉजिटिविटी दर 3.24 फ़ीसदी है। पिछले 24 घंटे में सक्रीय मामलों में 26,248 हजार का इजाफा हुआ है।