Delhi Seelampur Murder Case : दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है। मौत के बाद सीलमपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज लिया है। कुणाल गांधी नगर में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। जानकारी के मुताबिक, घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। घटना के बाद पीड़ित के नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर लगा दिया है। हमलावरों की संख्या चार से पांच थी, जिनमें से अधिकांश मृतक को पहचानते थे। मौत के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं।
#BreakingNews | दिल्ली के सीलमपुर में नाबालिग की हत्या
➡️ 17 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या
➡️नाबालिग की हत्या के बाद इलाके में तनाव@DelhiPolice #SeelampurStabbingCase #DelhiMurder #Trendingnews #Jantantratv #JTV pic.twitter.com/hpgUcJP3UC
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 18, 2025
मृतक के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कुणाल के पिता राजवीर पेशे से ऑटो चालक हैं। उन्होंने कहा कि “उनका बेटा रोज की तरह रात साढ़े सात बजे दुकान से घर लौटते वक्त दूध लेने गया था। जहां रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक पड़ोसी ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे, कुणाल को घायल अवस्था में जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया है। परिजनों का कहना है कि कुणाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। साथ ही उन्होंने एक यूवक पर भी शक जताया है। जो जानकारी के मुताबिक पुरानी दिल्ली का निवासी है।
पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी नाबालिग हैं या बालिग। उत्तरी-पूर्वी जिले के डीसीपी अशीष मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।”
मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक खास समुदाय का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में गोकलपुरी से भी एक इसी तरह की घटना सामने आई थी। पुलिस कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम दिख रही है।”