Delhi University Viral Video : दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्यूष वत्सला दीवारों पर गोबर लगाते हुए वीडियो में नजर आ रही है और वह वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। हांलाकि, उन्होंने यह भी बताया कि ये एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें वह क्लास रुम की दीवारों को गोबर से लीपती नजर आ रही है। ये वीडियो उन्होंने एक कॉलेज की टीचर्स ग्रुप में खुद शेयर किया है।
दिल्ली की गर्मियों से राहत पाने की देशी तकनीक
डॉ. वत्सला ने खुद बताया , ‘यह रिसर्च पोर्टा कैबिन्स में की जा रही है। “मैंने स्वयं एक पोर्टा केबिन की दीवार पर गोबर का लेप किया, क्योंकि मिट्टी और गोबर जैसे प्राकृतिक तत्वों को छूने से कोई नुकसान नहीं होता, यह एक नेचुरल पदार्थ है। जिससे गर्मियों में क्लासरूम्स को ठंडा रखने के लिए अपनाया गया है। कुछ लोग अधूरी जानकारी के आधार पर गलत धारणाएं बना रहे हैं।”
लक्ष्मीबाई कॉलेज का इतिहास
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी। यह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर स्थापित हुई थी। कॉलेज में कुल पांच ब्लॉक हैं, जिनमें से एक ब्लॉक पर फिलहाल यह परियोजना केंद्रित है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर इस शोध परियोजना के विस्तृत निष्कर्ष शेयर किए जाएंगे।